ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाअमरपुर में पैक्स चुनाव में अधिकांश पुराने अध्यक्षों ने बाजी मारी

अमरपुर में पैक्स चुनाव में अधिकांश पुराने अध्यक्षों ने बाजी मारी

अमरपुर में पैक्स चुनाव की मतगणना में अधिकांश पुराने अध्यक्षों ने बाजी मारी। मंगलवार को सुबह शुरू हुए मतगणना में पुलिस की व्यवस्था काफी सुदृढ़...

अमरपुर में पैक्स चुनाव में अधिकांश पुराने अध्यक्षों ने बाजी मारी
हिन्दुस्तान टीम,बांकाTue, 10 Dec 2019 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरपुर (बांका)। निज संवाददाता

अमरपुर में पैक्स चुनाव की मतगणना में अधिकांश पुराने अध्यक्षों ने बाजी मारी। मंगलवार को सुबह शुरू हुए मतगणना में पुलिस की व्यवस्था काफी सुदृढ़ रही। सबसे पहले कुशमाहा पैक्स की गिनती शुरू हुई जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष संजय मंडल को 447 मत मिले उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनजीत कुमार को 178 मत मिले जबकि रामविलास मंडल को 160 वोट मिले। गरीबपुर पैक्स में मुकाबला काफी निकटतम रहा। यहां निवर्तमान अध्यक्ष बमबम साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फूल कुमार तिवारी को 13 मतों से पराजित किया। यहां सुभाष चन्द्र शर्मा को 136 वोट तथा जवाहर पंडित को 26 वोट मिले। भीखनपुर पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा सलिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निशांत कुमार को 173 वोट से पराजित किया। विजेता प्रत्याशी को 359 वोट मिले। गोरगामा पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष अमर रंजन चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष राय को तीन सौ मतों से पराजित किया। विजयी प्रत्याशी को 632 मत, संतोष राय को 332 मत एवं संजय चौधरी को 130 वोट मिले। बिशनपुर पैक्स में राजेश कुमार सिंह ने 372 वोट लाकर विजयश्री हासिल की । उनके नजदीकी प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह 2 को 130 वोट, रविरंजन तोमर को 113 वोट अनिल कुमार सिंह को 106 वोट तथा जयशंकर कापरी को 25 वोट मिले। रतनपुर मकदुमा पैक्स में गौरीशंकर सिंह को 284 तथा राजेश कुमार सिंह को 132 वोट मिले। शोभानपुर पैक्स में शंभू दास को 539 वोट, मदन मरीक को 161 वोट तथा संजय मंडल को 21 वोट मिले। सलेमपुर पैक्स में रूपनारायण राय ने निवर्तमान अध्यक्ष सियाराम सिंह को पराजित कर दिया। सबसे आखिर में बल्लिकित्ता पैक्स की गिनती शुरू हुई जिसमें कृष्णानंद कापरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नकुल कापरी को एक सौ मतों से पराजित कर विजयश्री हासिल की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें