प्रवासी मजदूरों को राशन उपलब्ध कराने वाले डीलर को बनाया बंधक
क्वारंटाइन केंद्र पर गया था, राशन उपलब्ध कराने डीलर

क्वारंटाइन केंद्र पर गया था, राशन उपलब्ध कराने डीलरडीलर संघ ने कहा नहीं जाएंगे क्वारंटाइन सेंटर पर डीलर
रजौन(बांका)। निज संवाददाता
प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइनकेंद्रों से वापस घर लौटने वाले राशन कार्ड विहीन प्रवासी मजदूरों को सेंटर पर जाकर डीलर द्वारा अनाज उपलब्ध कराना महंगा पड़ गया। प्रवासी मजदूरों ने डीलर को ही बंधक बना लिया और सभी प्रवासी मजदूरों को अनाज मुहैया कराने की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लश्करी में रह रहे प्रवासी मजदूरों को वापस घर जाने के पहले मुरादपुर के डीलर राजीव वर्मा उसे खाद्यान्न उपलब्ध कराने सेंटर पर ही पहुंच गए। दरअसल पांच—पांच किलो चा वल वैसे प्रवासी मजदूरों को ही सरकार के नियमानुसार उपलब्ध कराना था जिनका राशन कार्ड में नाम नहीं है लेकिन क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे सभी प्रवासी मजदूरों ने राशन लेने पर उतारू हो गए। देखते ही देखते स्थिति भयावह हो गई उक्त डीलर को सभी प्रवासी मजदूरों ने थोड़ी देर के लिए बंधक बना लिया, हालांकि इसकी खबर मिलते ही रजौन के सीओ निलेश कुमार चौरसिया, अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और वस्तु स्थिति से प्रवासी मजदूरों को अवगत कराया तब जाकर माहौल शांत हुआ। सीओ श्री चौरसिया ने बताया बंधक बनाने की बात गलत है,थोड़ी देर के लिए माहौल अशांत जरूर हुआ था लेकिन वैसी कोई बात नहीं है । दरअसल बांका के एसडीओ के पत्र के आलोक में वह डीलर वैसे प्रवासी मजदूरों को पांच-पांच किलो चावल उपलब्ध कराने गया था, जिनका राशन कार्ड में नाम नहीं है, लेकिन प्रवासी मजदूरों में एकता नजारा गई और सभी अनाज की मांग करने लगे। ऐसा नहीं करने पर व्हीलर को थोड़ी देर के लिए प्रवासी मजदूरों के आक्रोश का शिकार भी होना पड़ा।डीलर संघ में है आक्रोश: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी एवं रजौन प्रखंड अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि डीलरों को क्वारंटाइन केंद्र पर जाकर अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश देना गलत है। इस घटना की डीलर संघ निंदा करता है। जिन प्रवासी मजदूरों का राशन कार्ड नहीं है उनकी डीलरों के पास सूची उपलब्ध कराई जाए ऐसे प्रवासी मजदूर डीलर के पास आकर राशन ले, उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन प्रशासन के लोग क्वारंटाइन केंद्रों पर डीलरों को जाकर राशन उपलब्ध कराने का जो निर्देश दिए हैं, वह उचित नहीं है संघ इसका विरोध करती है।
