ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबांका में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर

बांका में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर

बांका। निज संवाददाताशामिल थे। बाराहाट निप्र के अनुसार ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के आह्वान पर बाराहाट इंटक इकाई ने...

बांका में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर
हिन्दुस्तान टीम,बांकाTue, 28 Sep 2021 06:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका। निज संवाददाता

कृषि कानून के विरुद्ध सोमवार को भारत बंद का बांका जिला में आंशिक असर देखा गया। जगह जगह राजद सहित अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया। बांका जिला मुख्यालय में गांधी चौंक पर राजद, कांग्रेस सहित वामदलों ने प्रदर्शन किया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, शाहबाज, कुमार चक्र सुदर्शन उर्फ गुड्डू यादव, विशाल यादव, हीरा बाबू, बृजेश सिंह, मृत्युंजय प्रसाद सिंह, भोला पंडित सहित पार्टी कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद थे।

शंभूगंज एसं के अनुसार शंभूगंज के भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह, सोनल साह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को विफल बताया।

फुल्लीडुमर निप्र के अनुसार सोमवार को फुल्लीडुमर प्रखंड में संयुक्त किसान मोर्चा एवं विपक्षी दल द्वारा भारत बंद का आयोजन किया गया। बाजार के बाद प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में साजन खैरा, सुमंती देवी, बबीता देवी, रजनी टूडू, बसंती मुर्मू, जालिम खैरा, मंटू खैरा, मनोज मुर्मू, सलखु खैरा, प्रमिला देवी के अलावे राजद के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद मंडल, शैलेंद्र यादव, कामरेड अरविंद यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। बाराहाट निप्र के अनुसार ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के आह्वान पर बाराहाट इंटक इकाई ने किसान समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, मुन्ना मंडल, शिव शंकर प्रसाद, रूपेश कुमार, सीता देवी सहित कई अन्य लोग मौके पर मौजूद थे। कटोरिया निप्र के अनुसार विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर अपने बैनर के तले कटोरिया बाजार में पैदल मार्च किया। मार्च में बिहार किसान समिति, खैरा लोक मंच बिहार, जनजाति अधिकार रक्षा मंच बिहार, प्रगतिशील दलित संघर्ष मंच, बिहार प्रगतिशील महिला मंच एवं बीड़ी मजदूर यूनियन बिहार शामिल थी। इसके अलावा राजद के कुछ कार्यकर्ता ने भी भाग लिया। धोरैया संसू के अनुसार नए कृषि क़ानून के विरोध में किसानों के द्वारा सोमवार को किए गए भारत बंद का असर धोरैया प्रखंड में देखने को नहीं मिला। बेलहर निप्र के अनुसार बन्द के समर्थन में किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा और राजद की ओर से बेलहर चौक पर सुल्तानगंज देवघर और बेलहर बांका मार्ग को करीब ढाई घण्टे तक जाम कर दिया। बाजार भी बन्द कराया गया। इसके बाद जाम स्थल पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आंदोलन कारियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद करीब एक सौ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दिया। आंदोलन में राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, चांदसी यादव, अर्जुन पाल, देवेंद्र पंडित, कवींद्र पंडित, नकुल पंडित, दिलीप यादव, महेंद्र प्रसाद, नकुल यादव , अशोक यादव, शमशेर आलम, मुख्तार अंसारी आदि शामिल थे।

फोटो- 5- बांका गांधी चौंक पर प्रदर्शन करते महागठबंधन के नेता

फोटो नंबर-कटोरिया 23 भारत बंद के दौरान जूलूस निकालते कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें