नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

अपहृत लड़की बरामद।अपहृत लड़की बरामद। बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने और

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप गिरफ्तार

बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने और मांग में सिंदूर डाल देने का मामला प्रकाश में आया है। मामला बीते तीन मई का है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है की बीते तीन मई को सुबह 3 बजे जब उसकी पुत्री लघुशंका के लिए बाहर निकली तो दुधानिया गांव के विनोद यादव का पुत्र विकास कुमार यादव ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर अपहरण कर जंगल ले गया, जंगल में 12 घंटे रखा, उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और मांग में सिंदूर डाल दिया।

जब उसने विरोध किया तो विकास यादव ने किसी को नहीं बताने नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक तरफ जहां बरामद लड़की को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया तो वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।