बांका : मिनीगन फैक्ट्री संचालन के कई जगहों से जुड़े तार पर जांच कर रही पुलिस
धोरैया के रणगांव पंचायत के सरवा गांव में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्वोधन किया। संचालक बोधनारायण मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी और इसके तार झारखंड व मुंगेर जिले से जुड़े होने की संभावना है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र क़े रणगांव पंचायत के सरवा गांव में धोरैया पुलिस द्वारा मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किए जाने से पूरे प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। चर्चा के दौरान मिनी गन फैक्ट्री के काफी दिनों से संचालित होने सहित इसके तार अन्य जिलों से जुड़े होने की बात कहीं जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मिनी गन फैक्ट्री के संचालन कर्ता बोधनारायण मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के साथ ही मिनी गन फैक्ट्री के संचालन में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मालूम हो कि सरवा गांव गेरुआ नदी के किनारे स्थित होने के साथ ही झारखंड के गोड्डा जिले की सीमा से जुड़ती है।
ऐसे में संचालन कर्ता बोध नारायण मंडल का तार झारखंड के जुड़े होने से भी इनका नहीं किया जा सकता है। वही बिहार क़े मुंगेर ज़िला से भी बोधनारायन क़े जुड़ाव होने की बात कही जा रही है। वही पुलिस की माने तो बोध नारायन मंडल का घर हथियार निर्माण को लेकर काफी सेफ माना जा रहा था। जिस कारण बोधनारायन क़े घर में चल रहे इस काले कारोबार में शामिल होने क़े लिए बाहरी लोगो का आना जाना लगा रहता था। वही इस कालेकारोबार में शामिल लोग हथियार निर्माण क़े दौरान होने वाले आवाज को दबाए रखने क़े लिए घर में डीजे बजाने का काम किया करते थे। वही घर में हमेशा डीजे बजाए जाने से ग्रामीण सहित पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं व अन्य कार्य में लगे लोगो को काफ़ी परेशानी होती थी। जिसको लेकर ग्रामीणों को बोधनारायन क़े द्वारा हमेशा डीजे बजाए जाने पर आपत्ति जताने पर कहा सुनी भी हो गयी थी। लेकिन आरोपी बोधनारायन अपनी मनमानी दिखाने से बाज नही आ रहे थे। जिससे ग्रामीण सतर्कता बरतने लगे थे। लेकिन ग्रामीणों को ऐसी को उम्मीद नही थी की बोधनारायन क़े द्वारा इतने बड़े काले कारोबार को जन्म दे रहा है जिससे आज़ गांव सहित सम्पूर्ण इलाके को बदनामी झेलनी पड़ रही है। वही थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की आगे की कारवाई की जा रही जल्द ही पुलिस अपने मुकाम तक पहुंच जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


