Migrant Labor Union Meeting Held in Barahat Bihar Key Decisions Made प्रवासी मजदूर की समस्या को लेकर इंटक की बैठक आयोजित, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsMigrant Labor Union Meeting Held in Barahat Bihar Key Decisions Made

प्रवासी मजदूर की समस्या को लेकर इंटक की बैठक आयोजित

बाराहाट निज प्रतिनिधि में रविवार को श्रमिक केंद्र बाराहाट में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह अध्यक्

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 6 Oct 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
प्रवासी मजदूर की समस्या को लेकर इंटक की बैठक आयोजित

बाराहाट, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बांका के बैनर तले प्रवासी मजदूर यूनियन की एक बैठक जिला अध्यक्ष विनय कापरी की अध्यक्षता में रविवार को श्रमिक केंद्र बाराहाट में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी से सुरेश यादव उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए विनय कुमार कापरी ने प्रवासी मजदूर को मिलने वाली सुविधा पर चर्चा की। वहीं सुरेश प्रसाद यादव ने जिले के सभी प्रवासी मजदूर को एकजुट होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करने एवं प्रवासी मजदूर को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा को हरेक मजदूर तक पहुंचने का संकल्प दिलाया।

बैठक में बाराहाट प्रखंड के संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मती से अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में आकाश कुमार, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष के रूप में सौरभ कुमार को चुना गया। साथ ही उन्हें पद एवं गोपनीयता का शपथ एवं संकल्प दिलाया गया। बैठक में संजय कुमार,धर्मेन्द्र पासवान, नीरज कुमार पासवान, आकाश कुमार, परमानन्द पासवान, संजीव कुमार, अंगद यादव, बबलू यादव, मंटू लैया, संजय पासवान, नितेश कुमार, अभय कुमार यादव, बिकाश कुमार सहित रानी सोरेन, पिंटू यादव,करामचंद पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। समिति गठन के बाद सभी चयनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।