Hindi NewsBihar NewsBanka NewsMental Health Awareness Program Held at Banka Hospital Under Supreme Court Directive
सदर अस्पताल बांका में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित

सदर अस्पताल बांका में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित

संक्षेप:

बांका, नगर प्रतिनिधि -: बांका, नगर प्रतिनिधि -: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल, बांका में र

Oct 20, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

बांका, नगर प्रतिनिधि -: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल, बांका में रविवार को एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना, लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर उपचार की आवश्यकता को रेखांकित करना था।कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल प्रशासन, जिला स्वास्थ्य समिति एवं मानसिक स्वास्थ्य इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. एम यू फारुख ने कहा कि, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समाज में अभी भी मानसिक रोग को कलंक के रूप में देखा जाता है, जिसे दूर करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, चिकित्सकों, मनोवैज्ञानिकों के साथ साथ आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।हाल के वर्षों में देश में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं, तनाव, अवसाद, नशे की लत तथा मनोवैज्ञानिक समस्याएं अब सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के रूप में उभर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकारों को निर्देश दिए हैं कि देश भर के सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से चलाए जाएं। इसी क्रम में बांका जिले के सदर अस्पताल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन ने इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई और स्थानीय समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया।आज का कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर अस्पताल बांका के के डॉ. संजीव कुमार , डॉ. उस्मान गनी, डालसा सदस्य सुबोध मोदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।