भीषण आगलगी की घटना में करीब एक लाख मूल्य का धान का पुआल जलकर नष्ट

Jan 22, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की घटना, अग्निशमन वाहन आने के बाद आग बुझी।असोता पंचायत के गोपालपुर गांव में बुधवार को दिन के दो बजे घटी भीषण आगलगी

भीषण आगलगी की घटना में करीब एक लाख मूल्य का धान का पुआल जलकर नष्ट

रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर-असोता पंचायत के गोपालपुर गांव में बुधवार को दिन के दो बजे घटी भीषण आगलगी की घटना में करीब 30 बीघा खेत का धान का पुआल जल कर नष्ट हो गया। आगलगी के घटना का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि ग्रामीणों के अनुसार धूम्रपान करने वाले किसी अज्ञात ने सिगरेट पीकर पुआल के समीप ही जलती हुई सिगरेट फेंक दिया होगा, जिससे आगलगी की घटना घटी होगी। बताया जा रहा है कि गोपालपुर गांव के बलराम साह के करीब 30 बीघा खेत में लगे धान का पुआल था, जिसमें अलग-अलग इनके खेत को बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले जितेंद्र शर्मा, कपिल साह, राजा शर्मा, मनशोख शर्मा, टुनटुन शर्मा, निरंजन कुमार साह व शोभा देवी का भी पुआल का टाल था।

आगलगी की घटना में रैयत किसान बलराम साह के साथ ही गैर रैयत किसानों के पुआल का टाल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस घटना में करीब एक लाख मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। इधर आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य महेश यादव ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी, इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो वाहन यहां पहुंची, और अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारा पुआल जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित किसानों ने अंचल प्रशासन का ध्यान इस आकृष्ट कराते हुए मुवाबजा की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;