ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाविवाहिता की हत्या, आरोपी पति धराया

विवाहिता की हत्या, आरोपी पति धराया

कटोरिया थाना के पिछुवाड़े मुस्लिम टोला में शनिवार देर रात ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता तीन बच्चों की मां की हत्या कर दी...

विवाहिता की हत्या, आरोपी पति धराया
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 12 Aug 2019 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

कटोरिया थाना के पिछुवाड़े मुस्लिम टोला में शनिवार देर रात ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता तीन बच्चों की मां की हत्या कर दी गयी। घटना को आत्महत्या का रूप देने को लेकर विवाहिता के शव के गले में रस्सी का फंदा लगाकर घर के एक कमरे के पंखे से लटका दिया गया। मृतका की पहचान टोले के इरशाद अंसारी की पत्नी रेजुन बीवी (28) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई मनोवर अंसारी पिता स्व. हमीद मियां, ग्राम कठौन, थाना कटोरिया के फर्द बयान पर कटोरिया थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें मृत बहन के पति, सास जहरुन बीवी, ससुर कलीम अंसारी एवं देवर सिराज अंसारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना की सूचना रविवार सुबह मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष नेे अपने सहयोगी के साथ सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पति को हिरासत में ले लिया है। शेष नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार है। मृतक के भाई द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया गया है कि उसकी बहन का निकाह 14 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से कलीम अंसारी के पुत्र इरशाद अंसारी के साथ हुआ था। उसे दो पुत्र एवं एक पुत्री भी थी। इधर रविवार सुबह बहन के ससुरालवालों द्वारा मायके वालों को मौत की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही मृतक का भाई अन्य ग्रामीणों के साथ बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि बहन के शव को पंखे से लटका दिया गया है। वहीं बहन के ससुर, सास एवं देवर घर छोड़कर फरार हैं। साथ ही मृतक के छोटे बेटे ऐयान अंसारी (8) एवं बेटी पाकीजा (10) को फरार आरोपी अपने साथ लेकर भाग गये हैं। जबकि मृतक के बड़े बेटे इब्राहम असरज अंसारी (13) जो विगत एक वर्ष से बीमार चल रहा है उसे पिता के साथ घर पर छोड़ दिया है। बताया गया कि बेटे के इलाज से तंग आकर भी बहनोई द्वारा बहन को प्रताड़ित किया जाता था। दर्ज प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि डेढ़ माह पूर्व भी ससुरालवालों द्वारा जहर खिलाकर बहन को मारने की कोशिश की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर बांका पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फरार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें