ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

विषहरा गांव का मामला

विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSun, 29 Mar 2020 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

विषहरा गांव का मामलामृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोपपुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही

बांका। एक संवाददाता

बांका थाना क्षेत्र के विषहरा गांव में एक विवाहिता अर्चना कुमारी (20) की शनिवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। विवाहिता का शव पुलिस ने घर में ही रस्सी से लटका बरामद किया है। इधर मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांका प्रखंड के बलियामारा गांव निवासी भीम यादव अपनी पुत्री अर्चना कुमारी की शादी विगत एक साल पूर्व विषहरा गांव निवासी कुंदन यादव के साथ की थी। भीम यादव ने बताया कि हिन्दु रीति रिवाज से दहेज देकर उन्होंने अपनी पुत्री की शादी की थी। शनिवार को उन्हें दामाद ने खबर दी कि अर्चना की मौत हो गई है। उन्हें आशंका है कि उनकी पुत्री की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। इधर मृतका के पति कुंदन व सास ने बताया कि अर्चना सुबह सभी लोगों को चाय दी है। इसके बाद घर के लोग मंदिर पूजा करने चले गए जब आए तो अर्चना का शव घर में रस्सी से लटका पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना अर्चना के मायके वालों को तथा पुलिस को भी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। इधर मृतका के पति का कहना है कि पता नहीं अर्चना ने क्यों आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि तत्काल पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें