जदयू में शामिल हुए जाप के कई कार्यकर्ता
मधेपुरा। जन अधिकार पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव और जिला परिषद के पूर्व...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 14 Mar 2022 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें
मधेपुरा। जन अधिकार पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अखिलेश यादव सहित लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के प्रति भरोसा जताया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अशोक कुमार कर्ण, जलील हुसैन, संजय यादव और मो. फिरोज आदि शामिल रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
