Hindi NewsBihar NewsBanka NewsManoj Yadav Initiates Rural Road Development in Chandam Bihar
बेलहर विधायक मनोज यादव ने करोड़ों की लागत से बनने वाली दर्जन ग्रामीण सड़कों का किया शिलान्यास

बेलहर विधायक मनोज यादव ने करोड़ों की लागत से बनने वाली दर्जन ग्रामीण सड़कों का किया शिलान्यास

संक्षेप:

बांका के बेलहर विधायक मनोज यादव ने चान्दन प्रखंड में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधे दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल था। विधायक ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का आश्वासन दिया और कहा कि सड़कें ग्रामीण विकास की नींव हैं।

Jan 13, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि। बेलहर विधायक मनोज यादव ने सोमवार को चान्दन प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए आधे दर्जन ग्रामीण सड़कों का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता शंकर प्रसाद यादव, कनीय अभियंता अजीत कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती, सत्तन यादव, रितेश रंजन उर्फ रिंकू, पूर्व मुखिया भैरोमरीक, अनिल यादव, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष तारणी यादव, पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव, पवन यादव, उमेश यादव, चेतन यादव, वार्ड सदस्य हरेश यादव, बमबम मिश्र, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के तहत होरिलवाटांड़ पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ने जानकारी दी कि इस अवसर पर होरिलवाटांड़-जेरुआ सड़क, चतराहन निच टोला से फटोरिया, भदरिया बोड़ा से सुगरकोल, धावाकोल-डीमाखांड़ आंगनबाड़ी केंद्र सड़क तथा हनुमाना डेम से केलाशपहड़ी गांव तक जाने वाली सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा। विधायक ने सड़क निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ होती हैं और इन्हीं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार को नई गति मिलती है। विधायक ने कहा बेलहर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। गांव-गांव तक पक्की और मजबूत सड़कें पहुंचाना हमारा संकल्प है। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही मेरा लक्ष्य है और आने वाले दिनों में क्षेत्र में विकास के और भी कई कार्य देखने को मिलेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने विधायक की इस पहल की जमकर सराहना की और क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन सड़कों के बन जाने से रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।