
बांका : मंदार खेल महोत्सव का शुभारंभ, फुटबॉल व पतंगबाजी से हुई शुरुआत
बौंसी में मंदार महोत्सव के अंतर्गत पहला खेल महोत्सव आयोजित किया गया। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी ने किया। पहले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता में जयपुर ने खिताब जीता, जबकि बौंसी उपविजेता रहा। पतंगबाजी में शिवम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति से मैदान उत्साह से भरा रहा।
बौंसी, निज संवाददाता। मंदार महोत्सव के अंतर्गत पहली बार बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी के सहयोग से आयोजित मंदार खेल महोत्सव का शुभारंभ सीएनडी खेल मैदान में किया गया। खेल महोत्सव का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी सतेन्द्र त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल महोत्सव के पहले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला खेला गया, वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष पतंगबाजी उत्सव का भी आयोजन हुआ। इसके साथ ही बांका में शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल में जयपुर की जीत फुटबॉल प्रतियोगिता में जयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बौंसी की टीम उपविजेता रही।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पतंगबाजी प्रतियोगिता में शिवम कुमार ने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति में पूरा मैदान खेल भावना, उत्साह और उमंग से भरा नजर आया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों ने लगातार तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, गंगेश त्रिवेदी, कुमार यशवंत सिंह, नीरज कुमार सिंह, नीलेश कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य खेल कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




