पूर्व बिहार के सबसे बड़े राजकीय मेले ‘मंदार महोत्सव’ की तैयारी अंतिम चरण में
पेज चार की लीड व पैकेजिंगपेज चार की लीड व पैकेजिंग 14 जनवरी से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम बौंसी(बांका)। निज संवाददाता बांका जिले के ऐतिहासिक
बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बांका जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले मंदार पर्वत पर आयोजित होने वाला पूर्व बिहार का सबसे बड़ा राजकीय मेला मंदार महोत्सव इस वर्ष भव्य रूप में मनाए जाने को तैयार है। आगामी 14 जनवरी से तीन दिवसीय मंदार महोत्सव राजकीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर से शुरू होने वाले इस महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मंदार पर्वत से लेकर मेला मैदान तक व्यापक स्तर पर सजावट की जा रही है।
श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में अस्थायी नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप और पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की योजना बनाई गई है। इस बार मंदार महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। प्रमुख रूप से प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर कविता पौडवाल, सावन सांवरिया, यासीन देसाई, सरस्वती मलिक, कपिल थापा, सोमेश्वरी तथा राकेश कुमार सानू की विशेष प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। लोकगीत, भक्ति संगीत और आधुनिक संगीत का संगम दर्शकों को एक यादगार अनुभव देगा। मंदार महोत्सव न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति, परंपरा और पर्यटन को भी नई पहचान देता है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक मंदार महोत्सव में शामिल होकर इसकी भव्यता के साक्षी बनेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




