
मंदार महोत्सव: मेला की तैयारियां युद्ध स्तर पर
कुछ स्थानों पर कार्य शेष, अधिकांश व्यवस्थाएं पूर्णकुछ स्थानों पर कार्य शेष, अधिकांश व्यवस्थाएं पूर्ण बौंसी। निज संवाददाता राजकीय मंदार महोत्सव सह बौंस
बौंसी, निज संवाददाता। राजकीय मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला परिसर दिन-प्रतिदिन गुलजार होता जा रहा है। मेले का वास्तविक स्वरूप अब पूरी तरह निखरने लगा है। चारों ओर रौनक, चहल-पहल और तैयारियों की गूंज सुनाई दे रही है। मेले का सांस्कृतिक मंच अंतिम चरण में है, जहां 14 से 16 जनवरी तक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। अग्रवाल इवेंट प्लानर की पूजा अग्रवाल द्वारा मंच को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। वहीं प्रदर्शनी परिसर में छोटू पेंटर द्वारा तैयार किया गया जल छाजन मॉडल पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। भूमि संरक्षण विभाग की ओर से बनाए गए इस मॉडल को मेले का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।
कृषि प्रदर्शनी में इस बार कुछ नया देखने को मिलेगा। कृषि विभाग द्वारा एक मॉडल घर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें एक उन्नतशील किसान को अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीते हुए दर्शाया जाएगा। स्वर्गीय मुनीश्वर सिंह कृषि प्रदर्शनी के ठीक सामने उद्घाटन मंच एवं हैंगर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी मंच से मेला का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इधर मंदार क्षेत्र में भी मेला अब पूर्ण स्वरूप लेने लगा है। ढाका मेला स्थगित रहने के कारण अब तक कुछ ही दुकानें पहुंची हैं, लेकिन उम्मीद है कि एक-दो दिनों में सभी दुकानदार पहुंच जाएंगे और मेला परिसर पूरी तरह गुलजार हो जाएगा। मंदार में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन सज चुके हैं। यहां 12 जनवरी से मेला का शुभारंभ होगा। मेले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का लगातार निरीक्षण जारी है। कहीं दुकानें सज चुकी हैं तो कहीं दुकानदार अंतिम तैयारियों में जुटे हैं। मेला परिसर में अब मनोरंजन, खरीदारी और संस्कृति का संगम साफ दिखाई देने लगा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




