Banka News: मौथाबाड़ी में 13 हजार करोड़ के पॉवर प्लांट को मंजूरी - पूर्व विधायक
Banka News: अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री का भी चल रहा निर्माण, उद्योग आने से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरअल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री का भी चल रहा निर्माण,

Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में बड़े औद्योगिक निवेश की उम्मीद अब और मजबूत हो गई है। मौथाबाड़ी में करीब 13 हजार करोड़ रूपए की लागत से पॉवर प्लांट स्थापित करने की मंजूरी मिलने की जानकारी पूर्व विधायक डॉ निक्की हेम्ब्रम ने दी है। उन्होंने शनिवार को कटोरिया स्थित पीएचईडी के आईबी में प्रेस कांफ्रेंस कर क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं और उनके काम की प्रगति को लेकर जानकारी साझा की।
औद्योगिक उपलब्धियों की चर्चा
मौथाबाड़ी में प्रस्तावित पावर प्लांट को क्षेत्र के लिए बड़ी औद्योगिक उपलब्धि बताते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि 13 हजार करोड़ रूपए का निवेश कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। परियोजना के लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए आवश्यक प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के करझौंसा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पावर प्लांट जैसी बड़ी परियोजना के धरातल पर उतरने से कटोरिया क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
बीएमपी कैंप पर अपडेट
वहीं उन्होंने बताया कि मौथाबाड़ी में बीएमपी कैंप को लेकर एक सप्ताह के अंदर संबंधित कंपनी के आने की संभावना है। कंपनी के पहुंचने के बाद सबसे पहले बाउंड्री वॉल के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों को गति दी जाएगी। डॉ निक्की हेम्ब्रम ने अपने कार्यकाल के दौरान जनता से किए गए विकास संबंधी वादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से उन्होंने जो वादे किए थे, उसे पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया है। उन्होंने कहा, पद रहे या न रहे, कटोरिया के लिए काम करती रहूंगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता के हित से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहने की बात कही।
दिव्यांग बच्चों की जांच के साथ सहायक उपकरणों का किया गया वितरण
चान्दन ( बांका ) निज प्रतिनिधि
प्रखंड मुख्यालय स्थित आरसी भवन के सभागार में शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी कोटि के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के प्रमाणीकरण एवं आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बीपीआरओ सह बीईओ अवनीश कुमार सिंह ने की। इस दौरान डॉ. सुमन कुमार, डॉ. शरद कुमार सिंह, सहायक प्रभाष कुमार साहा, रीता कुमारी एवं कंचनबाला भारती ने दिव्यांग बच्चों की जांच एवं मूल्यांकन किया। संसाधन शिक्षक बप्पा माजी ने बताया कि शिविर में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे कुल 123 दिव्यांग बच्चों की जांच एवं मूल्यांकन किया गया। इनमें से चार बच्चों को ट्राईसाइकिल, 29 बच्चों को व्हीलचेयर, 19 बच्चों को सुनने का यंत्र तथा 62 बच्चों को एमआर किट के रूप में सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया। शिविर में बच्चों की आवश्यकता के अनुसार उपकरणों का चयन एवं वितरण किया गया। इस मौके पर बीआरसी के राजीव रंजन शर्मा, डाटा ऑपरेटर सुमन कुमार एवं कलाम हसन सहित अन्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद थे।
फोटो 30
चान्दन बीआरसी में दिव्यांग छात्र छात्राओं का शिविर में जांच करते डाक्टर
दुकान खोलने पहुंचे पति से मारपीट, पांच हजार रंगदारी मांगने का आरोप
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
बाराहाट निज प्रतिनिधि
बाराहाट थाना क्षेत्र के बनियाचक बाजार में एक दुकानदार के पति के साथ मारपीट करने और पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गंगटी गांव निवासी नीजू देवी पति राजकुमार यादव ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन के अनुसार नीजू देवी बताया है कि बाजार में किराये पर दुकान लेकर उसका संचालन करती हैं।शनिवार की सुबह उनके पति राजकुमार यादव दुकान खोलने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहना गांव थाना रजौन निवासी गुंजन मंडल अशोक मंडल प्रकाश मंडल सहित आठ दस अज्ञात व्यक्ति सभी थाना राजौन सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपितों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उनसे पांच हजार रुपये रंगदारी की भी मांग की। एवं उनके पति को रंग से सर फोड़ने एवं बचाव के लिए पहुंचे वादनी के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए गल्ले से तीन हजार रुपया ले लेने एवं महिला के गले से आरोपियों आरोपियों द्वारा चैन छिनने का आरोप लगाया है । पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उक्त लोग मनबढ़ किस्म के हैं। और उनके परिवार के साथ कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर पुलिस पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
डीएम एवं एसपी ने जनता दरबार में सुनी
फरियाद
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|
अमरपुर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बांका डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने जमीन संबंधी विवाद के निपटारे के लिए आए फरियादियों की फरियाद सुनीं। डीएम एवं एसपी के आते ही सीओ आकाशदीप सिन्हा एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने उनका स्वागत किया। जनता दरबार में जमीन बंटवारा, दाखिल-खारिज, गलत तरीके से सरकारी जमीन की रजिस्ट्री, रास्ता विवाद के अलावा जमीन की नापी के आवेदनों का अवलोकन कर इन समस्याओं का अविलंब निपटारा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के समक्ष पहुंचे फरियादियों में अमरपुर शहर के विजय दारुका ने विपक्षी पर अपनी जमीन से मिट्टी निकाल कर गड्ढा कर देने तथा मिट्टी बेच देने की शिकायत दर्ज कराई तो बतासो देवी ने शिकायत में कहा कि उनकी जमीन की जमाबंदी गांव के ही एक व्यक्ति ने करा ली है, कुलदीप सिंह ने कहा कि उनकी चार डिसमिल जमीन कब्जा कर ली गई है, गीता पाठक ने गांव के ही विपक्षी पर 16 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर लेने की शिकायत की। डीएम ने सभी के कागजातों को देखा तथा सीओ से तुरंत इस समस्या के समाधान का निर्देश दिया जबकि एसपी ने जमीन पर कब्जा करने के तीन मामलों में विपक्षी के अनुपस्थित रहने पर तीनों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। डीएम ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को चिन्हित करने तथा वैसे लोगों पर कार्रवाई करने की बात है। इस मौके पर डीएम ने कहा कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को समाहरणालय में उनके एवं एसपी द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है। जबकि शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगने से जमीन विवाद के मामले में काफी कमी आई है। डीएम एवं एसपी के जनता दरबार में आने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे आम लोगों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 13 आवेदन प्राप्त हुए इसमें चार आवेदन का निष्पादन कर दिया गया जबकि अन्य आवेदन में दूसरे पक्ष को अगले शनिवार को उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख महेश मंडल, बीडीओ प्रभात रंजन, मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन, अंचल निरीक्षक राजेश झा, राजस्व कर्मचारी मो कैशर आलम, आदेश सिंह, अंचल दलपति अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो 31
कैप्शन: अमरपुर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते डीएम एवं एसपी
संगम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न
चान्दन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि
संगम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, चान्दन की वार्षिक आमसभा शनिवार को आयोजित की गई। आमसभा में समिति की अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक आशीष कुमार सिंह, जिला स्तर से एसडी एवं फार्म मैनेजर, जीविका के कर्मी तथा संगम सीएलएफ के पदाधिकारी शामिल हुए। आमसभा में समिति की विभिन्न गतिविधियों, महिला सशक्तीकरण, आजीविका संवर्धन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, आजीविका के अवसरों को बढ़ाने तथा सहकारी समिति को और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में जीविका की ओर से नितेश कुमार, एसी, श्याम सुंदर, सीसी, रंजन लाल, सीसी, ज्योति कुमारी, सीसी, अंजना कुमारी, सीसी, देवेंद्र चौधरी, सीएफ तथा एमबीके नीतू कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। आमसभा में समिति की अध्यक्ष एवं सचिव सहित सभी संबंधित सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की सामूहिक भागीदारी ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने समिति की आगामी गतिविधियों के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। आमसभा के दौरान समिति को और प्रभावी बनाने तथा महिलाओं के लिए नए आजीविका अवसर सृजित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

