बांका : मेला का पदाधिकारियों ने लिया जायजा
धोरैया में महाशिवरात्रि के अवसर पर धनकुंड मेला का आयोजन किया गया। सीओ श्रीनिवास सिंह और आरओ काजल कुमारी ने मेले का जायजा लिया और राजस्व वसूली की प्रक्रिया की निगरानी की। प्रशासन मेले के संचालन और विधि व्यवस्था पर पूरी तरह से ध्यान दे रहा है।

धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि क़े अवसर पर आयोजित सुप्रसिद्ध धनकुंड मेला का बुधवार को सीओ श्रीनिवास सिंह व आरओ काजल कुमारी क़े द्वारा जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने मेला में लगे दुकान से राजस्व कर्मचारी व अन्य क़े सहयोग से किये जा रहे राजस्व वसूली का भी जायजा लिया। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया की मेला का संचालन प्रशासनिक स्तर से कराया जा रहा है।जिसको लेकर प्रशासनिक देखरेख में राजस्व वसूल किया जा रहा है। साथ ही मेला क़े संचालन व विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह नजर बनाए हुए है। वही मेला से वसूल किये जा रहे राजस्व नज़ारत में जमा किये जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


