
मंदार महोत्सव में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ ऑडिशन
रजौन प्रखंड के राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को हुआ ऑडिशन, उत्सव का माहौल।रजौन प्रखंड के राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को हुआ ऑडिशन, उत्सव
रजौन(बांका), निज संवाददाता। मंदार महोत्सव 2026 में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्रा भी अपने प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। इसके लिए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का ऑडिशन टेस्ट गुरुवार को रजौन के राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिले के सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक कुंदन कुमार बिहारी, निर्णायक मंडल के सदस्य सह संगीत शिक्षक सुशील कुमार, संजीव कुमार, मौसम सिंह, धर्मेंद्र कुमार एवं राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस ऑडिशन में रजौन, अमरपुर एवं धोरैया प्रखंड के कुल 40 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के कुल 240 बच्चों ने भाग लिया।
इस ऑडिशन में मुख्य रूप से रजौन प्रखंड के राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी, उच्च विद्यालय मढ़ियानाथ अमरपुर, उच्च विद्यालय अठमाहा अमरपुर, अनिता पब्लिक स्कूल धोरैया, बीएन झा उच्च विद्यालय कमलपुर, एलएमसीके उच्च विद्यालय खैरा, उच्च विद्यालय नवादा बाजार, उच्च विद्यालय पटवा के अलावे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रजौन, धौनी एवं बाराहाट सहित कुल 40 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन की समाप्ति के बाद जिले के सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक कुंदन कुमार बिहारी ने बताया कि ऑडिशन का परिणाम 12 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। ऑडिशन में चयनित बच्चों को बौंसी में आयोजित तीन दिवसीय मंदार महोत्सव के दौरान 15 से 17 जनवरी के बीच मंदार मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में प्रस्तुति का मौका दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




