Banka News: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की मदद से बदला गया जर्जर विद्युत तार

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: बांका। एक संवाददाता बांका। एक संवाददाता अपीलार्थी रम्भू हरिजन, पिता-शंकर हरिजन, ग्राम-पड़घड़ी, पो०-वामदेव, प्रखंड-रजौन, जिला-बांका ने जर्जर

Banka News: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की मदद से बदला गया जर्जर विद्युत तार

Banka News: बांका। एक संवाददाता अपीलार्थी रम्भू हरिजन, पिता-शंकर हरिजन, ग्राम-पड़घड़ी, पो०-वामदेव, प्रखंड-रजौन, जिला-बांका ने जर्जर विद्युत तार के समाधान के लिए सबसे पहले सहायक विद्युत अभियंता (विद्युत आपूर्त्ति अवर प्रमंडल, रजौन) के चक्कर काटे। वहाँ सुनवाई न होने पर उन्होंने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय और फिर जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, बांका में भी गुहार लगाई। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी रही और जर्जर तार नहीं बदले गए। लगातार मिल रही निराशा के बाद भी रम्भू हरिजन ने हार नहीं मानी। उन्होंने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील आवेदन दर्ज कराया। कानून की ताकत यहाँ काम आई।

द्वितीय अपील पर संज्ञान लेते हुए द्वितीय अपीलीय प्राधिकार -सह-जिला पदाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता, अमरपुर को परिवाद निवारण का आदेश दिया। उक्त आदेश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, अमरपुर ने पत्रांक-1137, दिनांक- 27.08.2026 के द्वारा प्रतिवेदित किया है कि एजेन्सी के द्वारा परिवादित स्थल पर एक किलोमीटर केवल लगा दिया गया है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अब पूरा टोला सुरक्षित है और ग्रामीण बेहद खुश हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की मदद से बदला गया जर्जर विद्युत तार