Banka News: वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Banka News: बाराहाट व धोरैया सीमा पर स्थित पथलकुड़िया गांव की घटनाबाराहाट व धोरैया सीमा पर स्थित पथलकुड़िया गांव की घटना मृतक पथलकुड़िया गांव की थी रहने वाली बारा

Banka News: बाराहाट/धोरैया, हिन्दुस्तान टीम। बाराहाट व धोरैया थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित पथलकुड़िया गांव में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पथलकुड़िया गांव निवासी कुगेश्वर चौहान की पत्नी मुनरकी देवी (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार मुनरकी देवी मवेशी लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही थी। वह गांव के समीप पहुंची ही थीं कि अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सहायता की मांग
महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात से घटना हुई। घटना ने पूरे गांव को झकाझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


