ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांका पोलियो अभियान के तर्ज पर होगा कोविड का टीकाकरण

पोलियो अभियान के तर्ज पर होगा कोविड का टीकाकरण

बेलहर(बांका)। प्रखंड क्षेत्र में अब पोलियो अभियान के तर्ज पर कोविड-19 का टीकाकरण...


पोलियो अभियान के तर्ज पर होगा कोविड का टीकाकरण
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSun, 14 Nov 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बेलहर(बांका)। प्रखंड क्षेत्र में अब पोलियो अभियान के तर्ज पर कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार रविवार को जिला से आयी टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम, आशा और आशा फेसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण यूनिसेफ के राजीव शेखर सिंह ने दिया। प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, बीसीएम रवि कुमार, खेमानी गोपाल राम, एसएन शुक्ला आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें