ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांका कटोरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

कटोरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

कटोरिया (बांका)। नौवें चरण में सोमवार को चांदन प्रखंड के पंचायतो में हो


कटोरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 29 Nov 2021 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कटोरिया (बांका)। नौवें चरण में सोमवार को चांदन प्रखंड के पंचायतो में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर कटोरिया पुलिस भी मुस्तैद थी। डीएम एवं एसपी के निर्देशानुसार कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस बाहर से आने वाले वाहनों को रोक रही थी। इस दौरान कटोरिया बाजार के चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनि सोनाक्षी कुमारी कर रही थी। टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, डिक्की, इन्श्योरेंस, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना गाड़ी के कागजात या अन्य गड़बड़ी के साथ पकड़ा गया, उनका चालान काटा गया। इस दौरान कुल 4000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें