जज दंपती ने तिलडीहा मंदिर में की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

Apr 06, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता री श्याम आचार्य ने न्यायाधीश को गर्भगृह में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराया। पुजारी सहित अन्य समिति सदस्यों ने जज क

जज दंपती ने तिलडीहा मंदिर में की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रितेश कुमार, पत्नी मीतू कुमारी रविवार को बांका के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। मंदिर का परिक्रमा करने के बाद जज दंपती ने सूबे की सुख-शांति और समृद्धि की कामना किया। मंदिर के प्रधान पुजारी श्याम आचार्य ने न्यायाधीश को गर्भगृह में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराया। पुजारी सहित अन्य समिति सदस्यों ने जज को माता की महिमा के बारे में जानकारी दी। बताया कि बंग्ला पद्धति से पूजा की जाती है। जो भी भक्त माता के दरबार में आते हैं, मुरादें पूरी होती है। 1603 ई में स्थापित मां दुर्गे की मंदिर स्थापना काल से ही आज तक भव्य स्वरूप हो रहा है।

यह माता के भक्ति की शक्ति का प्रभाव है। इसके अलावा जज दंपती ने बदुआ नदी में बन रहे मंदिर के सामानांतर उच्च स्तरीय पुल एवं रिवर फ्रंट की जानकारी ली। मौके पर एसडीओ राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के अलावा समिति सदस्य कन्हाय चंद्र दास, ललन दास, समाजिक कार्यकर्ता विभाकर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।