Hindi NewsBihar NewsBanka NewsJoint Briefing for Mandar Festival Preparation by DM and SP in Bounsi
राजकीय मेला मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला का उद्घाटन कल

राजकीय मेला मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला का उद्घाटन कल

संक्षेप:

पेज चार की लीड व पैकेजिंगपेज चार की लीड व पैकेजिंग आज डीएम एसपी करेंगे संयुक्त ब्रीफिंग, सज-धज कर तैयार मेला प्रांगण बौंसी(बांका)। निज संवाददाता राज

Jan 13, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

आज डीएम एसपी करेंगे संयुक्त ब्रीफिंग, सज-धज कर तैयार मेला प्रांगण बौंसी(बांका)। निज संवाददाता राजकीय स्तर पर आयोजित होने वाले मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला का विधिवत उद्घाटन बुधवार, 14 जनवरी को होगा। इसके साथ ही पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा ऐतिहासिक मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला आरंभ हो जाएगा। आयोजन को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा मेला ग्राउंड में संयुक्त ब्रीफिंग करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके कार्यस्थल व प्रतिनियुक्ति से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सोमवार को एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजरतन एवं सीओ कुमार रवि ने पूरे बौंसी मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने आयोजन स्थल पर पंडाल, मंच, ग्रामश्री मेला, शिल्प मेला एवं कृषि प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लिया और पंडाल निर्माता अग्रवाल इवेंट के मनीष अग्रवाल को हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कृषि प्रदर्शनी में शौचालय दुरुस्त करने एवं गव्य विकास से जुड़े कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। मंदार में नियंत्रण कक्ष तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहर जिलों से भी पुलिस बल मंगाकर तैनाती की जा रही है। नगर पंचायत को अलाव की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय, अलाव तथा तोरण द्वारों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय भी बनकर तैयार हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, जदयू प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। सज धज कर तैयार हो रहा मेला प्रांगण मेला प्रांगण में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय भी बनकर तैयार हो गए हैं। जिनमें दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बौसी मेला इस साल डाक स्थगित होने की वजह से सरकारी तौर पर यह मेला आयोजित हो रहा है। मेला प्रांगण देश के विभिन्न राज्यों से आए दुकानदारों की वजह से गुलजार हो गया है। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, टॉयलेट्स एवं अलाव की व्यवस्था पूरी हो गई है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। इस दौरान फोटो- 23,24,25 मंदार महोत्सव के लिए तैयार भव्य मंच, मेला प्रांगण में सोमवार को तैयारी का जायजा लेते एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य, बनाया गया भव्य तोरण द्वार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;