बांका : विभिन्न प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप

Mar 10, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बांका में जिला नियोजनालय द्वारा विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 10 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को अमरपुर, बांका और बेलहर प्रखंडों में होगा। भाग लेने के लिए 10वीं पास और 18-40 वर्ष आयु सीमा के आवेदकों की आवश्यकता है।

बांका : विभिन्न प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप

बांका, एक संवाददाता। जिला नियोजन पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि जिला नियोजनालय, बांका के द्वारा प्रखंडवार विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि दिनांक 10.03.2026 को अमरपुर प्रखंड परिसर, 13.03.2026 को बांका प्रखंड परिसर एवं 14.03.2026 को बेलहर प्रखंड परिसर में विशेष रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास या उससे अधिक तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक का जिला नियोजनालय, बांका में निबंधन होना अनिवार्य है। उक्त शिविर में आवेदकों का चयन नियोजकों द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, बांका के दूरभाष संख्या- 7759029055 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।