नहाय खाय के साथ प्रारम्भ हुआ जिउतिया का पर्व आज निर्जला उपवास करेंगी महिलाएं
पेज चार की लीडपेज चार की लीड बांका। नगर प्रतिनिधि शनिवार को जिलेभर की महिलाएं जिउतिया पर्व को लेकर नहाय खाय के साथ पर्व का शुभारम्भ कीं

बांका, नगर प्रतिनिधि। शनिवार को जिलेभर की महिलाएं जिउतिया पर्व को लेकर नहाय खाय के साथ पर्व का शुभारम्भ कीं। जबकि आज जिलेभर की महिलाएं कठिन निर्जला उपवास पर रहेंगी। प्रतिवर्ष आश्विन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को जीवितपुत्रिका अर्थात जिउतिया पर्व का व्रत करतीं हैं। इस वर्ष इस पर्व को लेकर व्रितियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। शनिवार 13 सितम्बर को नाहय खाय के साथ पर्व की शुरुआत जिमूतवाहन भगवान व भगवान भास्कर की पूजा अर्चना के साथ की गई। जिसमें भगवान की उपासना करते हुए भगवान भास्कर को अर्घ देकर घर में बने सात्विक भोजन महिलाओ के द्वारा ग्रहण किया गया।
जबकि देर रात को तमाम महिलाएं ओटघनवा करते हुए रविवार को दिन भर बिना भोजन व जल के ही उपवास करेंगी। जबकि सोमवार सुबह स्नान ध्यान करते हुए भगवान सूर्य की आरधना के उपरान्त महिलाएं पारण करेंगी। पर्व को लेकर जिलेभर के बाज़ारों में लोगों की खूब देखी गई। साथ ही बाज़ारों में पूजन सामग्री, फूल, फल व मिठाइयाँ भी खूब बिके। जबकि सब्जियों के भाव में भी वृद्धि दर्ज़ हुई। सब्जियों में मुख्य रूप से झींगली 80 से 100 रूपये प्रतिकिलों जबकि कांदा भी 80 से 100 रूपये प्रतिकिलो बेचे गए। वहीं कदीमा, बैगन, कद्दू, आलू, साग सहित अन्य सब्जियों की भी खरीददार भारी मात्रा में खरीददारी करते हुए दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




