मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी का आरोप, एमडीएम आरपी ने की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुल्हरिया में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर ग्रामी

मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी का आरोप, एमडीएम आरपी ने की जांच

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुल्हरिया में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम, डीईओ एवं पटना कार्यालय में की। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत इसकी जांच के निर्देश दिए। कुल्हरिया गांव के मनिन्द्र झा, सुनंदा देवी, सिंटू कुमार, मुन्नी देवी, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार, कारु कुमार आदि ने बताया कि स्कूल में पिछले काफी दिनों से बच्चे मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे। खास कर शुक्रवार को मेन्यू के अनुसार अंडे या फल देने का प्रावधान है लेकिन यहां सिर्फ एक केला बच्चों को दिया जा रहा था।

इस शुक्रवार को भी केला दिए जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से कर दी। स्कूल के विद्यार्थी मानवी कुमारी, अराधना कुमारी, निभा कुमारी, मोहित कुमार, दिव्या भारती, आकांक्षा कुमारी, कृष्ण कुमार, शबनम कुमारी आदि ने भी कहा कि शुक्रवार को शायद ही कभी अंडे दिए गए हैं। डीईओ द्वारा जांच का निर्देश मिलने पर एमडीएम आरपी सुभाष चंद्र पंडित स्कूल पहुंचे तथा रसोईया से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनकी मुलाकात एक भी रसोईया से नहीं हुई। उन्होंने स्कूल के छात्र छात्राओं से बात की जिसमें बच्चों ने अंडे नहीं दिए जाने की बात कही। इस संबंध में एमडीएम आरपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जबकि स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया तथा कहा कि मध्याह्न भोजन का सीसीटीवी फुटेज देखा जा सकता है, उन्होंने कहा कि अंडा महंगा होने के कारण हर शुक्रवार को नहीं दिया जाता है। लेकिन इसके बदले फल दिया जाता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।