ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाअंतरप्रांतीय लुटेरा छोटू यादव गिरफ्तार

अंतरप्रांतीय लुटेरा छोटू यादव गिरफ्तार

बंधुआकुराबा पुलिस ने मायाबांध गांव से अंतरप्रांतीय लुटेरा छोटू यादव को शनिवार की देर रात गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के द्वारा 21 मार्च को कटोरिया थाना क्षेत्र...

अंतरप्रांतीय लुटेरा छोटू यादव गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 24 Jul 2017 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

बंधुआकुराबा पुलिस ने मायाबांध गांव से अंतरप्रांतीय लुटेरा छोटू यादव को शनिवार की देर रात गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के द्वारा 21 मार्च को कटोरिया थाना क्षेत्र के पुरनडीह गावं निवासी सिकंदर यादव से जंगली मोड़ समीप छिनतई की वारदात को अंजाम दिया था। सिकंदर उस दिन मायाबांध गांव में बोरवेल करवाने के बाद रुपये लेकर अपने गांव बाइक से जा रहे थे। इसकी जानकारी छोटू यादव को हो गयी थी, जिसके बाद उसने अपने अन्य दो साथी के साथ जंगली मोड़ समीप दिन के 11 बजे उक्त ठेकेदार से पिस्तौल की नोक पर 40 हजार रुपये लूट लिये। जिसके बाद लूट के शिकार व्यक्ति ने बंधुआकुराबा थाना में लूट की शिकायत दर्ज करायी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर बंधुआकुराबा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एएसआई अशोक सिंह सैप बल के साथ अपराधी को उसके ही गांव मायाबांध से शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें