भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की ओर से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Mar 09, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

पेज चार की लीडपेज चार की लीड आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों जीविका दीदियों ने किया शिरकत, हुई सम्मानित मौक़े पर जिला की 7 महिला खो-खो

भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की ओर से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शहर के विजयनगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों और महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह से जुड़ी दर्जनों दीदियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जहाँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में अपनी भागीदारी मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

मौक़े पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि, आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर जिले की सात महिला खो-खो खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में चंदा कुमारी, श्रेया कुमारी, आकांक्षा रानी, ईशा कुमारी, भावना कुमारी, निहिता कुमारी और वीना कुमारी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौक़े पर उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि, खेल के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ना समाज के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान जीविका सीएम हेमलता देवी, एसी प्रियंका कुमारी, सीसी अनुपम कुमारी और सीएलएफ की अध्यक्षा रीना देवी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। वहीं जीविका सीएम हेमलता देवी कहा कि, जीविका समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पुनीता सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। वहीं कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं और खिलाड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।