उड़ान ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक बीके सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में हिमालय एकेडमी की शिक्षिका श्रद्धा कुमार

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर बाजार स्थित उड़ान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की शाखा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक बीके सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में हिमालय एकेडमी की शिक्षिका श्रद्धा कुमारी उपस्थित रहीं। इसके अलावा गणित संकाय के शिक्षक अनिल कुमार, कला संकाय के शिक्षक गुड्डू कुमार तथा विज्ञान संकाय के शिक्षक अमर कुमार भी मौजूद रहे। मौके पर निदेशक एवं अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस वर्ष के निर्धारित थीम पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता और गीत प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधांशु कुमार, आशीष कुमार, अंकिता कुमारी, स्वाति कुमारी, सरिता कुमारी, वंदना कुमारी और लक्ष्मी कुमारी आदि छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन निकिता भारती एवं अंकिता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


