उर्वरक दुकानों में अनियमितता उजागर, स्टॉक में मिली भारी गड़बड़ी
फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड प्रशासन ने फुल्लीडुमर बाजार स्थित उर्व

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड प्रशासन ने फुल्लीडुमर बाजार स्थित उर्वरक दुकानों की सघन जांच की। इस दौरान बीडीओ अमित प्रताप सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि भारती ने संयुक्त रूप से राजा बाबू कृषि सेवा केंद्र और वीणा कृषि केंद्र का निरीक्षण किया।जांच के क्रम में अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध उर्वरक की मात्रा का पॉश मशीन के माध्यम से मिलान किया। साथ ही स्टॉक पंजी एवं बिक्री पंजी की भी बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक में स्पष्ट असमानता पाई गई। जिससे अनियमितता की पुष्टि हुई।
बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानों में दर्ज स्टॉक और पॉश मशीन के आंकड़ों में काफी अंतर पाया गया है, जो नियमों के उल्लंघन का संकेत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार कर वरीय अधिकारियों को सौंपा जा रहा है।प्रशासन की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। वहीं किसानों ने उम्मीद जताई है कि ऐसे कदमों से उन्हें सही मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


