Hindi NewsBihar NewsBanka NewsInspection of PDS Shops in Katariya Block Quality and Timely Distribution Assured
एमओ ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

एमओ ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

संक्षेप:

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कठौन, घोरमारा, हड़हार पंचायत के कई दुकानों की गहन जांच पीडीएस पर

Sep 12, 2025 04:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी दिग्विजय कुमार ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कठौन, घोरमारा, हड़हार पंचायत के कई दुकानों की गहन जांच पीडीएस परख ऐप के माध्यम से की। वहीं मौके पर मौजूद लाभुकों से खाद्यान्न की गुणवत्ता, तौल और समय पर वितरण से संबंधित जानकारी ली। एमओ ने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार नियमित रूप से पीडीएस दुकानों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने खाद्यान्न की कमी पर विक्रेताओं को कार्यालय को समय पर सूचना देने की बात कही।