जनगणना 2027: प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

बांका, एक संवाददाता। भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य बिहार राज्य में निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 02 मई 2026 से 31 मई 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा। इस चरण में आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक नागरिक दिनांक 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 के बीच पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन कर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसे करने के उपरांत एक आईडी जनरेट होगी। बांका जिला प्रशासन ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस आईडी को सुरक्षित रखें एवं अपने घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं।
प्रगणक द्वारा इस ID का मिलान उनके मोबाइल डिवाइस में उपलब्ध विवरण से किया जाएगा। मिलान उपरांत आवश्यकतानुसार जानकारी को सत्यापित एवं संपादित किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर परिवार से पूछकर डाटा में संशोधन भी किया जा सकता है। इसका उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि वे इसका अधिक से अधिक उपयोग करें तथा जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


