
शंभूगंज में व्यस्त सड़कों पर खूंटे में बंधा मवेशी दे रहा हादसे को निमंत्रण, शासन व प्रशासन मौन
शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज - बांका मुख्य व्यस्त सड़क पर विभिन्न जगहों पर खूंटे में बंधा मवेशी किसी हादसे को नि
शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज - बांका मुख्य व्यस्त सड़क पर विभिन्न जगहों पर खूंटे में बंधा मवेशी किसी हादसे को निमंत्रण दे रहा है। पशु पालकों द्वारा सड़क किनारे मवेशी का मानों तबेला जमा दिया जाता है। जिससे आए दिन सड़क हादसे बढ़ रहा है। खासकर बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं इस हादसे को रोकने को शासन व प्रशासन मौन व्रत धारण कर ली है। जिससे सड़क पर अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा शंभूगंंज - असरगंज मुख्य पथ पर कई गांवों के समीप भी यह नजारा खूब देखने को मिल रहा है।

जिस पर किसी का कोई जोर नहीं चल रहा है। शंभूगंंज थाने का इस आई पदाधिकारी पंकज राय, मोहम्मद सज्जाद सहित अन्य क्षेत्रिय लोगों ने बताया कि शंभूगंंज - खजुरी व्यस्त सड़कों पर पकरिया पंचायत के अंतर्गत चौतरा गांव में जब दिन व रात को किसी फरारी व वारंटियों को गिरफ्तार करने पहुंचते हैं तो गांव के सरकारी मुख्य पथ पर लंबी दूरी तक मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर आरोपी को फनक लगते हि अन्यत्र ठिकाने पर छिप जाता है। जिससे भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। शंभूगंज अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने बताया कि चौतरा सहित कुछ गांवों में वाहन लेकर प्रवेश करना मुश्किल भरा कदम हो रहा है। जिससे मरीजों की जान को भी खतरा बना रहता है। जबकि बाइक सवार युवक अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। एक माह पूर्व चौतरा गांव के कुछ युवक थाना पहुंच उक्त समस्या के बारे में पुलिस पदाधिकारियों से शिकायत कर समाधान करने की गुहार लगाई थी। बताया कि सड़क किनारे अपने - अपने घरों के सामने खूंटे में बांधकर मवेशियों को रखना एक प्रचलन बन गया है। साथ ही उक्त लोग दबंग किस्म के होते हैं। जिससे कोई पंगा लेना नहीं चाहते।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




