पीसीसी सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Apr 08, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथड्डा अंतर्गत लोढ़िया गांव के वार्ड संख्या-7 में

पीसीसी सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथड्डा अंतर्गत लोढ़िया गांव के वार्ड संख्या-7 में मंगलवार को नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सह बिहार राज्य जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। पंद्रहवीं वित्त आयोग योजना के तहत बनी यह सड़क ग्रामीण मुख्य मार्ग से सतेंद्र यादव के घर तक लगभग 10 लाख 78 हजार 600 रुपये की लागत से तैयार की गई है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।

उद्घाटन के मौके पर जिप सदस्य विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि सड़क जैसी आधारभूत संरचना ग्रामीण विकास की रीढ़ होती है। इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में विकास की गति भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों तक सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए जिप सदस्य के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बरसात से पहले सड़क बन जाने से अब उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर सत्येंद्र यादव, उमेश यादव, संजय यादव, सुनील यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुजानंद अनुज, कपिलदेव, विवेका, गौतम, दिवाकर मांझी, गोपाल मांझी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।