Hindi NewsBihar NewsBanka NewsInauguration of Bahorna Bridge by MP Girdhari Yadav in Banka Bihar
सांसद ने 4 करोड़ 27 लाख राशि से बनने वाले बहोरना पुल का किया शिलान्यास

सांसद ने 4 करोड़ 27 लाख राशि से बनने वाले बहोरना पुल का किया शिलान्यास

संक्षेप:

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका सांसद गिरधारी यादव ने सोमवार की दोपहर फुल्लीडुमर प्रखंड के लोहागढ़ नदी में बनने

Sep 16, 2025 04:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका सांसद गिरधारी यादव ने सोमवार की दोपहर फुल्लीडुमर प्रखंड के लोहागढ़ नदी में बनने वाले बहोरना पुल का शिलान्यास समारोह पूर्वक शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य राजू सिंह, सांसद के पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन, कुमार रति देव ने नारियल फोड़ा। मौके पर अशोक देव, प्रोफेसर रविशंकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि कौशल कुमार सिंह उर्फ राजा, बबलू सिंह, अनिल सिंह, कुमार अभिषेक, सुदर्शन साह, नंदेश्वरी यादव, श्रवण सिंह, तारानंद सिंह, सुमित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। सांसद द्वारा पुल के शिलान्यास से स्थानीय लोग काफी खुश थे। यहां मालूम हो की 2 वर्ष पूर्व लोहागढ़ नदी में आई बाढ़ से पुराना पुल ध्वस्त हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

60 मीटर लंबे पुल का निर्माण प्रधानमंत्री सेतु योजना अंतर्गत 4 करोड़ 27 लाख की राशि से की जाएगी। जिसके पुराने ध्वस्त हुए पुल का डिसमैटलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर ग्रामीणों द्वारा सांसद से बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं गांव में एक सामुदायिक भवन निर्माण की मांग पर उन्होंने यथाशीघ्र इसका समाधान कर देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर दर्जनों लोगों उपस्थित थे।