बांका : कृषि प्रदर्शनी में उमड़ी लोगों की भीड़
बौंसी में स्व मुनीश्वर सिंह कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। यहां किसानों और आम लोगों की भारी भीड़ जुटी। प्रदर्शनी में सरकारी विभागों के काउंटर, ड्रिप इरीगेशन सामग्री, उन्नत किसान का घर, और विभिन्न कृषि उत्पादों की बिक्री की जा रही है। छात्रों द्वारा फर्स्ट एड की व्यवस्था और मछली पालन की जानकारी भी उपलब्ध है।
बौंसी, निज संवाददाता। स्व मुनीश्वर सिंह कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन होते ही क्षेत्र के किसानों एवं आम लोगों की भारी भीड़ जाने लगी। इस प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न जिलों से दुकानदार तो आए ही हैं। बांका एवं भागलपुर से सरकारी विभागों के काउंटर खोले गये हैं। गव्य विकास विभाग के द्वारा बनाया गया प्रदर्शनी मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र था यहां बांका जिले में होने वाले विभाग के कार्यों को एक आकृति के माध्यम से दिखाया गया था। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। 80, प्रतिशत अनुदान पर ड्रिप इरीगेशन के सामग्री दी जा रही थी। कृषि विभाग द्वारा उन्नत किसान का घर दिखाया गया है जो किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
प्रदर्शनी में जीविका दीदी के द्वारा आलू का दो वर्मी कंपोस्ट से तैयार सब्जी की बिक्री हो रही है। मॉडर्न नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा फर्स्ट एड की व्यवस्था दी जा रही थी। प्रदर्शनी में पेड़ पोधे, मनरेगा पर चेक डैम को जिले भर से आए किसानों ने अपने उत्पादों को बेहतर उन्नत किस्म के फलों को लगाया है। मत्स्य विभाग के द्वारा दो तालाब बनाए गए हैं जिसमें मछलियों को देखकर बच्चियों आकर्षित हो रहे थे। मत्स्य, पशुपालन एवं गब्य विकास योजना का स्टाल लगाकर किसानों को मछली पालन, पशुपालन, आदि की जानकारी दी जा रही थी। मेला में जहां उत्कृष्ठ क्वालिटी के अमरुद, कद्दु, सरसों, मुली ब्रोकली, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, के बडे़ छोटे व लंबे आकार को देखकर दंग थे। विक्रेताओं द्धारा किसान सेवा केन्द्र से उन्नत खेती की जानकारी दी जा रही थी। जैविक आधुनिक नैनो कम्पोस्ट, भोला मांझी ने कतरनी एवं मालभोग धान, पनिया के रंजन कुमार पपीता एवं टमाटर पंडा टोली के निशा कुमारी टमाटर देख कर दंग रह गए। जयप्रभा महिला विकास केन्द्र, बिहार शिक्षा परियोजना, वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जीविका का स्टाल, आत्मा, मशरुम उत्पादन सह विक्री केन्द्र का स्टाल लगाया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




