ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबांका जिले में अबतक महज 158 एमटी धान की हो सकी है खरीद

बांका जिले में अबतक महज 158 एमटी धान की हो सकी है खरीद

सीएम नीतीश कुमार ने बांका को वित्तीय वर्ष 2017-18 में 86 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति (खरीद) का लक्ष्य देते हुए खरीद की शुरुआत 14 नवंबर से करने की बात कही, ताकि जिले के शत-प्रतिशत किसानों का धान खरीदा...

बांका जिले में अबतक महज 158 एमटी धान की हो सकी है खरीद
हिन्दुस्तान टीम,बांकाFri, 15 Dec 2017 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सीएम नीतीश कुमार ने बांका को वित्तीय वर्ष 2017-18 में 86 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति (खरीद) का लक्ष्य देते हुए खरीद की शुरुआत 14 नवंबर से करने की बात कही, ताकि जिले के शत-प्रतिशत किसानों का धान खरीदा जा सके। बावजूद इसके अबतक बांका जिले में धान की खरीद काफी धीमी गति से शुरू हो सकी है। स्थिति यह है कि दिसंबर अंतिम दौर में गुजर रहा है और अबतक छह प्रखंड में कुल 158 एमटी (मिट्रिक टन) ही धान की खरीद की जा सकी है।

उधर, बांका, कटोरिया, चांदन, बेलहर, बाराहाट में एक छटांक धान भी नहीं खरीदी जा सकी है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैक्स व व्यापार मंडल (खरीद एजेंसी) कितनी हद तक किसानों के धान खरीद के लिए सजग हैं। बता दें कि, वित्तीय वर्ष 2016-17 में भी खरीद एजेंसी की ओर से लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका था। 85 हजार एमटी धान खरीद की जानी थी, लेकिन इसमें 43 हजार एमटी ही खरीद खरीद हो सकी थी। ऑनलाइन करना है निबंधन : धान खरीद के पूर्व जिले भर के हरेक किसानों का ऑनलाइन निबंधन किया जाना है। इसका दायित्व प्रखंड बीसीओ को दिया गया है, जो किसानों तक पहुंचकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे। खास बात यह है कि, वित्तीय वर्ष 2017-18 में रजिस्ट्रेशन को आधार से भी लिंक कराया जा रहा है। ऐसे में अबतक जिले भर के महज 5200 किसानों का ही निबंधन हो सका है। इधर बता दें कि, पिछले वर्ष 18 हजार किसानों का निबंधन हुआ था। इसमें महज 7500 किसानों से ही धान खरीदा गया था।

बटाइदार से 75 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी : सरकार इस वर्ष किसानों को काफी राहत पहुंचायी है। सरकार ने भू-मालिकों को दो सौ क्विंटल तक धान बेच सकते हैं। बटाइदार से 75 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। डीसीओ संजय कुमार मंडल ने कहा कि धान खरीद कार्य जिले भर में की जा रही है। इसके लिए खरीद एजेंसी को खासतौर पर निर्देश जारी किया गया है। किसानों का निबंधन भी किया जा रहा है। शत-प्रतिशत किसानों के धान खरीदे जायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें