बांका : भागवत कथा में उमड़ रही भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बौंसी में चल रहे भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक गौरव चंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया, जो प्रेम, साहस और भक्ति का प्रतीक है। कथा में सच्ची मित्रता और निस्वार्थ प्रेम का संदेश दिया गया।

बांका : भागवत कथा में उमड़ रही भीड़

बौंसी, निज संवाददाता। सिराय में चल रहे भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के छठे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन के मुख्य जजमान अजय साह एवं उनकी पत्नी नीतू देवी हैं।रात्रि प्रवचन के दौरान कथावाचक गौरव चंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यह कथा प्रेम, साहस और भक्ति की अद्भुत मिसाल है। रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर उन्हें अपना पति स्वीकार किया और उनसे विवाह के लिए आग्रह किया। द्वारका के राजा बनने के बाद भी श्रीकृष्ण ने सुदामा का अत्यंत स्नेह से स्वागत किया और बिना मांगे ही उनकी दरिद्रता दूर कर दी।

यह कथा निस्वार्थ प्रेम, समानता और सच्ची मित्रता का संदेश देती है।कथा प्रवचन को सुनने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मृणाल आनंद साह, अजय मंडल, उत्तम साह, छोटू ठाकुर, विकास साह, बम-बम साह, मनीष अग्रवाल सहित कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।