चान्दन–सुईया में 26 किशोरियों को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन, जागरूकता का दिखा असर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चान्दन में गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु

चान्दन–सुईया में 26 किशोरियों को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन, जागरूकता का दिखा असर

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चान्दन में गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दिया जा रहा है। शनिवार को आयोजित टीकाकरण अभियान के तहत कुल 26 लड़कियों को वैक्सीन लगाया गया। बताया जाता है कि इस विषय में हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद आम लोगों के बीच सही जानकारी पहुंची, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़ी और टीकाकरण के प्रति सकारात्मक रुख देखने को मिला। इस अभियान को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, बीसीएम सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

सभी के संयुक्त प्रयास से ही अधिक संख्या में किशोरियों का टीकाकरण संभव हो सका। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर एचपीवी वैक्सीन अवश्य दिलाएं, ताकि भविष्य में गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।