धौनी स्टेशन पर कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की फिर जागी उम्मीद,
संघर्ष समिति ने सांसद का किया सम्मान।संघर्ष समिति ने सांसद का किया सम्मान। रजौन(बांका)। निज संवाददाता कवि-गुरु एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर धौनी

रजौन(बांका)। निज संवाददाता कवि-गुरु एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर धौनी स्टेशन संघर्ष समिति का आंदोलन को अब मुकाम मिलने की उम्मीद जग गई है। अगर बांका के सांसद से हुई बातचीत को मालदह डिविजन सहित पूर्व रेल के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया तो आगामी 15 जून तक रजौन के धौनी स्टेशन पर कवि-गुरु एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव होने लगेगी। शनिवार को रेल संघर्ष समिति धौनी-रजौन के प्रतिनिधिमंडल ने बांका सर्किट हाउस में सांसद गिरिधरी यादव से मुलाकात कर उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष सिकेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जीवन सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र सिंह संघर्ष समिति के सचिव प्रमोद सिंह वेलडन सहित अन्य सदस्यों ने सांसद से धौनी रेलवे स्टेशन पर कवि गुरु एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर चर्चा की।
इस दौरान सांसद ने समिति के सदस्यों को बताया कि उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की है। सांसद ने आश्वासन दिया कि रेलवे अधिकारियों से हुई बातचीत के अनुसार आगामी 15 जून तक धौनी रेलवे स्टेशन पर कवि गुरु एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर सकारात्मक निर्णय होने की संभावना है। इस आश्वासन के बाद समिति के सदस्यों में उनका स्वागत माल्यार्पण कर किया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कवि गुरु एक्सप्रेस का धौनी स्टेशन पर ठहराव होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन की सुविधा और बेहतर होगी। समिति ने सांसद के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही यह मांग पूरी होगी।इस अवसर पर के सभी सदस्यों ने सांसद के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


