पंजवारा(बांका)। निज प्रतिनिधि:
पंजवारा थाना में गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए गृहरक्षक बल के दो जवानों को विदाई दी गई। जवान मंचन जेठी और गोवर्धन मंडल को पंजवारा थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने फूल माला पहनाते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा सेवानिवृत्ति भी नौकरी का एक अहम हिस्सा होता है।उन्होंने दोनों जवानों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी।मौके पर एसआई अरविंद कुमार सिंह,जेएसआई मुकेश सिंह,जेएसआई मनोज सिंह,प्रशिक्षु दारोगा सत्यजीत कुमार,होमगार्ड के जवान विनोद यादव,कैलाश यादव,अनिरुद्ध यादव,मदन मोहन मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
रजौन प्रखंड के लिपिक प्रेम शंकर झा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर प्रखंड मुख्यालय में एक समारोह आयोजित कर प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने उन्हें अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया और उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। इस दौरान बीएसओ प्रमोद कुमार सीडीपीओ सुनीता कुमारी पीओ अमीष कुमार शहीद अन्य कई कर्मचारी गण भी मौजूद थे।