जमकर उड़ा कीचड़ धूल,आज बरसेगा होली का रंग
पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधिपंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में सोमवार को धुरखेल के साथ तीन दिनों का होली शुरू हो ग

पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में सोमवार को धुरखेल के साथ तीन दिनों का होली शुरू हो गया है।धुरंडी पर ही सोमवार को गांव-बस्ती होली की मस्ती में डूब गया।होली के पहले ही दिन गलियों में धूल और कीचड़ उड़ाकर लोगों ने मस्ती ली।इस कारण सोमवार को सुबह से ही सड़कों पर वीरानी छाई रही।वाहनों का परिचालन भी काफी कम हुआ।सुबह से दोपहर के वक्त तक सड़कें पूरी तरह खाली रही।रुक-रुक कर बच्चों की टोली कीचड़ और धूल के साथ लोगों पर टूट रही थी।धुरंडी को लेकर अधिकांश घरों में लजीज व्यंजन बना।लोगों ने धुरखेल खेलने के बाद स्नान ध्यान कर इसका जमकर लुत्फ उठाया।बाजारों
में भी रंग,अबीर और पुआ पकवान बनाने की सामग्री लेने वालों की भीड़ लगी रही।लोगों ने जमकर रंग-बिरंगे पिचकारी और मुखौटे खरीदें।होली गीत से बाजार सहित सभी जगहों पर वातावरण गुंजायमान हो रहा है।इस दौरान स्थानीय पुलिस हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रख रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


