बांका : दामाद को पीट कर किया जख्मी, रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

अमरपुर के दौना गांव में एक युवक को पत्नी की विदाई के समय ससुराल वालों ने पीटकर जख्मी कर दिया। युवक मो सोनू ने बताया कि शादी के बाद वो नौकरी के लिए बाहर गए थे और जब विदाई के लिए पहुंचे, तो ससुराल वाले तैयार नहीं हुए। इलाज के लिए उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया।

बांका : दामाद को पीट कर किया जख्मी, रेफर

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में गुरुवार की रात में पत्नी की विदाई के लिए आए दामाद को ससुराल वालों ने पीट कर जख्मी कर दिया। दौना गांव के घायल युवक मो सोनू ने बताया कि उनकी शादी गांव में ही मो शकुर की पुत्री से हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद वह नौकरी करने परदेश चले गए जहां से पत्नी के भरण-पोषण के लिए रूपए भेजते रहते थे। वहां से वापस लौटने के बाद वह गुरुवार को पत्नी की विदाई के लिए ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने विदाई करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने जिद की तो उन लोगों ने बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।