ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाचकमुनिया में लगा शिकायत निवारण शिविर

चकमुनिया में लगा शिकायत निवारण शिविर

बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के संभावित रजौन प्रखंड के चक मुनिया आगमन के पूर्व शिकायतों का निष्पादन करा लेना चाहते...

चकमुनिया में लगा शिकायत निवारण शिविर
हिन्दुस्तान टीम,बांकाFri, 05 Jan 2018 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के संभावित रजौन प्रखंड के चक मुनिया आगमन के पूर्व शिकायतों का निष्पादन करा लेना चाहते हैं।

क्षेत्र वासियों की शिकायत मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचे इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है गुरुवार को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों को लोक शिकायत निवारण के बारे में जानकारी दी गई। शिकायत कैसे करें शिकायत की सुनवाई नहीं होने पर क्या करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया| शिविर में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कन्हैया लाल श्रीवास्तव तथा संजय लाल उपस्थित थे| जन जागृति शिविर के दौरान अन्य विभागों द्वारा भी आवेदन एकत्रित किए गए शिविर के दौरान लोक शिकायत निवारण के अलावे अन्य करीब 21 आवेदन प्राप्त हुए| शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डी डी झा, यूनिसेफ के प्रमोद पाठक, लोहिया स्वच्छ बिहार के समन्वयक विभूतिभूषण, राजस्व कर्मचारी अरविंद ठाकुर जीविका दीदी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें