
जिले में अब बकेट एवं हट में होगा मशरूम का उत्पादन
पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड हिन्दुस्तान विशेष सरकार ने शुरू की बकेट मशरूम व मशरूम हट योजना 1 लाख 80 हजार से होगा मशरूम हट का
बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में बिना खेत की खेती करने के लिए मशरूम उत्पादन को बढावा दिया जा रहा है। जिससे भूमिहीन किसान खासकर महिला किसान भी अपने घरों में मशरूम का उत्पादन कर अपनी आमदनी बढा सकें। इसके लिए सरकार की ओर से कई नई योजनाओं की शुरूआत की गई है। इसके तहत जिले में पहली बार बकेट एवं हट में मशरूम की खेती की जाएगी। इसको लेकर सरकार ने बकेट मशरूम और मशरूम हट योजना शुरू की है। जिस पर किसानों को 50 से 90 फीसदी तक का अनुदान दिया जाएगा। इस साल जिले को 10 मशरूम हट के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है।

जिसमें मशरूम का उत्पाद किया जाएगा। जो मशरूम उत्पादन के लिए पूरी तरह अनुकूल होगा। यहां एक मशरूम हट का निर्माण 1 लाख 26 हजार 200 की लागत से किया जाएगा। जिस पर चयनित किसानों को 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। ऐसे में किसान को एक मशरूम हट के निर्माण पर 89 हजार 700 रूपये बतौर अनुदान मिलेगा। मशरूम हट का निर्माण 1500 वर्ग फीट में होगा। जिसकी लंबाई 50 फीट एवं चौडाई 30 फीट होगी। जबकि, मशरूम हट का निर्माण जमीन की सतह से 12 फीट की उंचाई पर बांस व पुआल से किया जाएगा। वहीं, जिले में इसबार बकेट मशरूम का भी उत्पादन शुरू किया जाएगा। जिसमें एक बकेट मशरूम किट की ईकाइ लागत 300 रूपये होगी। जिस पर चयनित किसानों को 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। यानी किसान को एक बकेट मशरूम किट पर 270 रूपये का अनुदान मिलेगा। ऐसे में बकेट मशरूम का उत्पादन करने के लिए किसान को एक बकेट मशरूम किट पर महज 30 रूपये खर्च करने होंगे। राहत यह भी कि अब तक मशरूम किट उन्हीं किसानों को मिलती थी, जिनके पास मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र रहता था। लेकिन इसबार शर्त में छूट दी गयी है। जिसके मुताबिक जिन किसानों के पास मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं है, वे भी अनुदान पर मशरूम किट लेकर मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं। एक किसान को न्यूनतम 25 एवं अधिकतम 100 मशरूम किट दिए जाएंगे। जिले में इसबार किसानों के बीच 90 फीसदी अनुदान पर ऑयस्टर मशरूम एवं बटन मशरूम किट का भी वितरण किया जाएगा। इसमें ऑयस्टर मशरूम के एक कीट की लागत 75 रूपये है। जिसे 90 फीसदी अनुदान पर किसानों को एक किट महज 7.50 रूपये में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावे बटन मशरूम किट का इकाई लागत 90 रूपये है। जिसे किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर महज 9 रूपये में दिए जाएंगे। कोट... जिले में इसबार बकेट मशरूम एवं मशरूम हट योजना शुरू की गई है। एक मशरूम हट का निर्माण 1 लाख 26 हजार 200 रूपये की लागत से की जाएगी। जिस पर किसान को 50 फीसदी यानी 89 हजार 700 रूपये अनुदान मिलेंगे। इसके अलावे चयनित किसानों के बीच बकेट मशरूम, ऑयस्टर मशरूम एवं बटन मशरूम किट का वितरण किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। दिवाकर प्रसाद भारती, जिला उद्यान पदाधिकारी, बांका

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




