ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकासरकार को है किसानों की चिंता: रामनारायण

सरकार को है किसानों की चिंता: रामनारायण

किसान सम्मेलन सह जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों का विशेष ध्यान रखा है। राज्य सरकार ने हमेशा किसान की...

सरकार को है किसानों की चिंता: रामनारायण
हिन्दुस्तान टीम,बांकाMon, 03 Dec 2018 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

किसान सम्मेलन सह जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों का विशेष ध्यान रखा है। राज्य सरकार ने हमेशा किसान की चिंता की है। राज्य के 277 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है।

जिसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों की राशि सिंचाई के लिए दी है। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। किसान खेती के साथ अन्य कार्य भी करें इसका भी सरकार पूरा ख्याल रख रही है। अब कृषि कार्य में अधिक पानी की जरूरत नहीं होगी। कम पानी में भी अच्छी फसल उपजा सकते हैं किसान। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जागरूक किया जाए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि किसान के विकास के लिए उनकी फसल के दाम बढ़े, एमएसपी बढ़ी, लेकिन फिर भी किसान की हालत खराब है। किसान हमारे अन्नदाता हैं, अगर वह ही भूखा रह जाय तो यह बहुत ही दुखद बात है। हमारे क्षेत्र में एल्युवियम मिट्टी है। जो कि बहुत कम जगहों पर पाई जाती है। लेकिन तकनीक की कमी के कारण यहां के किसान पीछे हैं।

वहीं विधायक जनार्धन मांझी ने केंद्र सरकार द्वारा बिहार के किसानों की समस्या के लिए किए गए कार्यों को लेकर कृषि मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कृषि मंत्री से लघु जल संसाधन विभाग को ज्यादा फंड दिलवाने, तथा खेती के संसाधनों पर किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी देने की मांग की।

जबकि डॉ निक्की हेम्ब्रम ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए किसानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने किसानों से फसल उगाने की तकनीक जानने एवं उसे अन्य किसानों को भी बताने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें