गैस सिलेंडर के किल्लत की अफवाह के बीच इलेक्ट्रिक स्टोव की मांग बढ़ी

Mar 14, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| क्षेत्र में गैस सिलेंडर के किल्लत की अफवाह तेजी से फैल रही है जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई

गैस सिलेंडर के किल्लत की अफवाह के बीच इलेक्ट्रिक स्टोव की मांग बढ़ी

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। क्षेत्र में गैस सिलेंडर के किल्लत की अफवाह तेजी से फैल रही है जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। गैस उपभोक्ता एक ओर गैस एजेंसी के सामने नंबर लगाने के लिए पूरे दिन खड़े देखे जा रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों का रूझान इंडक्शन चूल्हा एवं इलेक्ट्रिक स्टोव की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि युद्ध की स्थिति देख ऐसा लगता है कि अभी गैस की किल्लत रहेगी ऐसे में खाना बनाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए लोग इंडक्शन चूल्हे की खरीदारी करने लगे हैं। राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर देने के बाद लोगों को बिजली बिल की चिंता नहीं है।

हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारी इस पर नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अब सूखी लकड़ी एवं उपले मिलते नहीं हैं। गैस की किल्लत होने लगी है। बिजली की सुविधा ठीक-ठाक है तो अब खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हा ही एकमात्र विकल्प है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।