मंदार में श्रद्धा के साथ मनाया गया गंगा दशहरा,
पापहरणी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीपापहरणी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी बौंसी। निज संवाददाता देवभूमि मंदार में सोमवार को गंगा दशह

बौंसी। निज संवाददाता देवभूमि मंदार में सोमवार को गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदार स्थित पापहरणी सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। भीषण गर्मी के बावजूद पापहरणी सरोवर, मधुसूदन मंदिर एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर परंपराओं का निर्वहन किया। पंडित भवेश चंद्र झा ने बताया कि गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। उन्होंने कहा कि इस दिन पवित्र स्नान और पूजा करने से पापों का नाश होता है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस अवसर पर मंदार पापहरनी सरोवर के आसपास मेले जैसा माहौल रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


