Banka News: सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में गणेश पूजा शुरू
Banka News: अमरपुर(बांका), निज संवाददाता।अमरपुर(बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर के सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में सोमवार से पांच दिवसीय गणेश पूजा समारोह का आयो

Banka News: अमरपुर(बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर के सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में सोमवार से पांच दिवसीय गणेश पूजा समारोह का आयोजन शुरू हुआ। पूजा का आयोजन यंग बैचलर एसोसिएशन, अमरपुर की ओर से किया जा रहा है। इसे लेकर पूजा समिति द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। पूजा को लेकर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
पूजा की तैयारी
पूजा समिति के अध्यक्ष धीरज महतो ने बताया कि सोमवार की रात में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। मंगलवार को श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बुधवार को महाआरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। वहीं, गुरुवार को बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूजा समारोह के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मटका फोड़ कार्यक्रम रात आठ बजे से शुरू होगा। मटका फोड़ने वाली टीम को इस वर्ष भी 51 हजार रुपए का पुरस्कार भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर द्वारा दिया जाएगा।
विशेष व्यवस्था
उन्होंने बताया कि इस वर्ष बद्रीनाथ धाम के थीम पर पूजा स्थल बनाया गया है। पूजा समिति ने अमरपुर के लोगों से समारोह में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 से अमरपुर शहर के सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में गणेश पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।


